Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : कृषि सखियां प्राकृतिक खेती को देगी बढ़ावा

2 min read
Krishi Sakhis will promote natural farming
Text Size:

Harda news : म.प्र. डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला हरदा अंतर्गत कृषि सखी योजना की समीक्षा एवं कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती में पांच दिवसीय प्रशिक्षण के राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान हैदराबाद द्वारा प्रमाण पत्र के वितरण का कार्यक्रम जिला पंचायत सभागृह में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 40 कृषि सखी एवं एक ड्रोन दीदी श्रीमती संगीता चौहान को जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह ने प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह ने कहा कि कृषि सखी के माध्यम से समूह एवं ग्राम स्तर पर किसानों में जागरूकता आएगी और किसान प्राकृतिक खेती को अपनाएगें। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रवीण कुमार इवने ने कहा कि कृषि सखी अपने गांव स्तर पर एक पेड़ माँ के नाम पर लगाये, जिससे पर्यावरण संरक्षण होगा।

कार्यक्रम में बताया गया कि कृषि सखी अपने ग्राम में कम से कम 50-50 किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में जागरूक करेंगी। कृषि सखी वृक्षारोपण, पोषण वाटिका, किचन गार्डन, मोटे अनाज की खेती, रागी, कोदो कुटकी, मिट्टी परीक्षण, जैविक दवाई बनाना एवं वर्मी कम्पोस्ट के बारे में जागरूकता लाएगी।

कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डॉ भागवत सिंह, जिला परियोजना प्रबन्धक रामनिवास कालेश्वर, जिला प्रबंधक राधेष्याम जाट, जिला प्रबंधक शैलू सिंह चन्देल एवं आगा खां संस्थान से सुश्री भारतीय मालवीय, सुश्री जया मांझी उपस्थित थे।

What do you think?