Skip to content
ताज़ा खबर
कलेक्टर एवं एसपी सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों की मदद के लिए तत्काल आगे आएवृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमण
10 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 10 November 2026
हरदा

Harda News : ग्राम मांगरूल में आयोजित हुई ‘‘कृषक खेत पाठशाला’’

1 min read
"Farmer's Field School"
Text Size:

Harda News : हरदा जिले में कृषि विभाग ने नवाचार कर किसानों तक योजनाओं की जानकारी पहँुचाने के लिए ‘‘कृषक खेत पाठशाला’’ शुरू की गई है। अपने आप मे अनोखी इस पाठशाला में क्लास किसी कक्ष या हाल में नहीं, खेत में लगती है। इस अनोखी पाठशाला के स्टूडेंट किसान होते हैं और शिक्षक होते हैं कृषि विभाग के अधिकारी और कृषि वैज्ञानिक।

‘‘कृषक खेत पाठशाला’’ जिले की हंडिया तहसील के ग्राम मांगरूल मे आयोजित की गई। इस पाठशाला में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सुश्री सोनल आठनेरे, कृषि विस्तार अधिकारी सुश्री नेहा बराडे और कृषि वैज्ञानिक आरसी जाटव उपस्थित थे। ‘‘कृषक खेत पाठशाला’’ में ग्रामीणों को मिट्टी परीक्षण, जैविक खेती, कृषि की नवीन पद्धति तथा विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी।

इस दौरान किसानों को डीएपी के अन्य विकल्प जैसे एनपीके 12:32:16 व 20:20:0:13 के उपयोग एवं लाभ बताए गये तथा कृषक ड्रोन प्रशिक्षण आवेदन संबंधित जानकारी दी।

What do you think?