Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda News : किसान भाई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 31 जुलाई से पूर्व कराएं बीमा

1 min read
Text Size:

Harda News : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2025 में अधिसूचित फसलों का फसल बीमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। उपसंचालक किसान कल्याण  जे एल कास्दे ने बताया कि फसल बीमा के तहत सोयाबीन फसल के लिए 766.6 रुपए प्रति हेक्टेयर, मक्का फसल के लिए 693 रुपए प्रति हेक्टेयर एवं असिंचित धान के लिए 651 रुपए प्रति हेक्टयर प्रीमियम राशि निर्धारित की गई है।

उपसंचालक  कास्दे ने किसान भाईयों से अपील की है कि, खरीफ वर्ष 2025 में अधिसूचित फसलों का फसल बीमा अंतिम तिथि के पूर्व करा लेवे। उन्होंने अऋणी व कालातीत (एन.पी.ए.) कृषक भाईयो से अनुरोध किया है कि वे कॉमन सर्विस सेन्टर अथवा बैंक के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज ऋणपुस्तिका, बैंक पासबुक, आधारकार्ड तथा बटाईदार किसन आवश्यक दस्तावेज  खोटनामा, ऋणपुस्तिका, बैंक पासबुक, आधारकार्ड एवं कृषि भूमि स्वामी का आधारकार्ड ले जाकर फसल बीमा करवा सकते है।

फसल बीमा के संबंध में अधिक जानकारी के लिए के प्रतिनिधि अथवा भारत सरकार के कृषि रक्षक पोर्टल हेल्पलाईन नम्बर 14447 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

What do you think?