Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 27°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : सशक्त वाहिनी की छात्राओं के बीच खो-खो मैच संपन्न

2 min read
Students of Strong Corps
Text Size:

Harda News : महिला एवं बाल विकास विभाग के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत संचालित सशक्त वाहिनी कक्षाओं में छात्राओं को पुलिस भर्ती एवं अन्य व्यवसाय में रोजगार के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं खेल संबंधी प्रशिक्षण दिया जाता है। सशक्त वाहिनी कक्षाओं की छात्राओं को जिले के अधिकारी भी समय समय पर मार्गदर्शन देने के लिए आते है। महिला सशक्त वाहिनी में पंजिकृत छात्राओं को नि:शुल्क स्टेशनरी एवं पुस्तकों की व्यवस्था भी की जाती है।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से नेहरू स्टेडियम हरदा में फिजिकल क्लास का आयोजन किया गया। उसके बाद सुकन्या टीम एवं लाड़ली टीम के बीच खो-खो मैच का आयोजन किया गया सुकन्या टीम ने निर्धारित समय 7 मिनट की पारी में लाडली टीम के 6 खिलाड़ी आउट किए , जबकि लाडली टीम ने सुकन्या टीम के 4 खिलाड़ी आउट किए, इस तरह मैच में सुकन्या टीम विजेता रही। सुकन्या टीम के सभी खिलाडय़िों को कलेक्टर आदित्य सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने गोल्डन मेडल प्रदान किए।

इस अवसर पर विजेता टीम की कप्तान नंदनी को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मोनो छपे प्रथम ट्राफी प्रदान की गई। इसी तरह उपविजेता टीम की कप्तान अंजू सिलारे को भी द्वितीय ट्रॉफी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम के आयोजन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ब्लॉक महिला समन्वयक सुश्री सलमान खान का विशेष सहयोग रहा।

What do you think?