Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : हेपेटाइटिस के खिलाफ लड़ाई में शामिल हों और एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में दें योगदान

2 min read
Join the fight against hepatitis
Text Size:

Harda news : हर वर्ष 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस हेपेटाइटिस के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और इसकी गंभीरता को समझाने के लिये मनाया जाता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि हेपेटाइटिस लिवर की एक संक्रामक बीमारी है। आमतौर पर वायरल संक्रमण के कारण होने वाली हेपेटाइटिस की समस्या लिवर में सूजन का कारण बनती है। ये कई अन्य कारणों जैसे ऑटोइम्यून रोगों की वजह से भी हो सकती है, इस स्थिति में हमारा शरीर लिवर के स्वस्थ ऊतकों को क्षति पहुंचाने लगता है।

हेपेटाइटिस के पांच मुख्य प्रकार ए, बी, सी, डी, और ई होते हैं। इनमें से हेपेटाइटिस बी और सी का वायरस लंबे समय तक शरीर में जीवित रहता है, जो लिवर की गंभीर बीमारियों जैसे सिरोसिस और लिवर कैंसर का कारण बन सकते हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सिंह ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे हेपेटाइटिस के खिलाफ लड़ाई में शामिल हों और एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में योगदान दें।

सीएमएचओ डॉॅ. सिंह ने नागरिकों को सलाह दी है कि थोड़ी सावधानी रखकर हम हेपेटाइटिस बी के संक्रमण से बच सकते है। हेपेटाइटिस बी से संक्रमित गर्भवती माता के द्वारा जन्मे शिशु को हेपेटाइटिस बी होना एक प्रमुख कारण है। सभी गर्भवती महिलाओं को हेपेटाइटिस बी की जांच कराना चाहिए। यदि गर्भवती महिला की हेपेटाइटिस बी की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई जाती है तो उनका प्रसव स्वास्थ्य केन्द्र पर ही कराया जाना चाहिए। उन्होने बताया कि नवजात शिशु को हेपेटाइटिस बी का टीका जन्म के 24 घंटे के भीतर जरूर लगवायें

What do you think?