Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : हरदा जिले में हर्षोल्लास से मनाया ‘जन्माष्टमी पर्व’ स्कूलों में आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

1 min read
'Janmashtami festival' celebrated with great enthusiasm in Harda district
Text Size:

Harda News : आज देशभर में जन्माष्टमी का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जिले के सभी राधा कृष्ण मंदिरों में विशेष साज सज्जा की गई। सभी मंदिरों को फूलों से एवं रांगोली से सजाया गया। भगवान श्री कृष्ण का विशेष अभिषेक किया गया। आज हरदा जिले में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बहुत धुम धाम से मनाया गया। जिले भर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी लेकर विशेष तैयारी की गई थी। लोगों ने भक्ति भावना के साथ त्यौहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

हरदा जिले के स्कूलों में सोमवार को जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूलों में विद्यार्थियों ने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं को प्रदर्शित करने वाली लघु नाटिकाएं प्रस्तुत की। जन्माष्टमी के अवसर पर स्कूलों में मटकी फोड़ प्रतियोगिताऐं भी आयोजित की गई।

जिला शिक्षा अधिकारी डी एस रघुवंशी ने बताया कि जिले के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण एवं सुदामा चरित्र पर केंद्रित लघु नाटिका, व्याख्यान व भजन गायन जैसी गतिविधियां संपन्न कराई गई।

What do you think?