Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 18°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : छमाछम बारिश का हैं हरदा शहर को इंतजार,रूठे हुए बादरा लोट आओं…

2 min read
The city of Harda is waiting for heavy rains, the angry clouds please return
Text Size:

Harda News : हरदा शहर में मौसम रूठा-रूठा हो गया है। हरदा में गरजते बरशते बादलों का इंतजार बड़ता ही जा रहा है। गर्मी और धुप अपने पुरे तेवर दिखा रही है। जिससे शहर में गर्मी के मौसम सा हाल लग रहा है। जुलाई का महिना जाने को तैयार है लेकिन हरदा शहर में बारिश का मौसम तो बन रहा है लेकिन लगातार बारिश नहीं हो रही है। एक दिन बारिश हो रही है तो चार दिन सुखे ही गुजर जा रहे है। इससे यहीं लग रहा है हरदा वाशियों से बारिश के बदरा फिर से रूठ गये है।

शहर भर में दिन का तापमान भी 27 से 31 डिग्री तक रह रहा है। जिससे शहर वाशियों को उमश का सामना करना पड़ रहा है। शहर में रूठे हुए बादलों के लोटकर आने के आसार भी अभी कम ही लग रहे है। मौसम विभाग के अनुसार अभी सोमवार तक हरदा शहर में बारिश की स्थिति ऐसी ही रहने वाली है। सोमवार से हल्की रिमझिम रिमझिम बारिश होने की संभावना है।

ऐसा लग रहा है अभी हरदा वाशियों को गरजते बरसते बादलों का लम्बा इंतजार करना पड़ेगा। लेकिन हरदा में हो रही रूक रूक कर बारिश से किसानों के चहरे खिले हुए है। क्योकि जो किसान टाइम पर फसल नहीं बो पाये उन्हें फसल बोने का अच्छा मौका मिल रहा है। और जिन्होंने पहले फसल की बोवाई कर दी है उन्हें भी फसल के अच्छे होने की संभावना लग रही है।

What do you think?