Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : स्वतंत्रता दिवस को गरिमापूर्ण समारोह पूर्वक मनाया जाए, करें विशेष तैयारियां

2 min read
Independence Day should be celebrated with dignity, make special preparations
Text Size:

Harda News : आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस जिले में हर्षोल्लास एवं समारोह पूर्वक मनाया जाएगा, इसके लिये विभागीय अधिकारी अभी से आवश्यक तैयारियां करें। यह निर्देश कलेक्टर आदित्य सिंह ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाए। सभी कार्यालयों में 15 अगस्त को सुबह 7:30 बजे ध्वजारोहण किया जाए तथा कार्यालय परिसर की साफ-सफाई पहले से ही कर ली जाए।

कलेक्टर सिंह ने बैठक में निर्देश दिये कि मिडिल स्कूल ग्राउण्ड में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम को सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिये अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी संबंधित अधिकारी सौंपे गये दायित्वों के संबंध में अभी से तैयारी करें। उन्होने मिडिल स्कूल ग्राउण्ड के समतलीकरण के लिये लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिये। बैरिकेटिंग के लिये बांस बल्ली उपलब्ध कराने का दायित्व वन विभाग को सौंपा गया है।

कार्यक्रम स्थल पर पेयजल व बैठक व्यवस्था के लिये नगर पालिका को दायित्व सौंपा गया है। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर एम्बूलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश बैठक में दिये गये। बैठक में बताया गया कि 15 अगस्त को स्कूलों से प्रभात फेरी आयोजित होगी, जिसमें स्कूली बच्चे स्कूल से कार्यक्रम स्थल तक जायेंगे।

कलेक्टर सिंह ने निर्देश दिये कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन तथा मंच संचालन व्यवस्था के लिये जिला पंचायत के सीईओ सिसोनिया के मार्गदर्शन में कार्य किया जाए। उन्होने सभी अधिकारियों से कहा कि विभागीय योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र के लिये अपने-अपने कार्यालय के कर्मचारियों के नाम 10 अगस्त तक अपर कलेक्टर कार्यालय भिजवा दें। इस कार्य में समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। कलेक्टर सिंह ने बैठक में निर्देश दिये कि मिडिल स्कूल में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए वाटर प्रूफ टेंट की व्यवस्था की जाए।

What do you think?