Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : रेत का अवैध भंडारण पाया गया, अब होगी वसूली

2 min read
Illegal storage of sand found, now recovery will be done
Text Size:

Harda news : अवैध उत्खनन एवं परिवाहन को रोकने के उद्देश्य से कलेक्टर आदित्य सिंह ने आदेश जारी किए है। कलेक्टर के आदेश पर टिमरनी राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही कि जा रही है। एसडीएम महेश बडोले के आदेश पर तहसीलदार, आरआई, पटवारी गठित दल किए गये है जिनके द्वारा नदी के निकटवर्ती क्षेत्रों मे लगातार कार्यवाही की जा रही है।

छिदगांव रोड रायबोर रेलवे गेट के पास रेलवे द्वारा अंडरपास पुलिया का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पुलिया निर्माण ठेकेदार लक्ष्मीनारयण पंथी के कर्मचारी की उपस्थिति में राजस्व विभाग के दल द्वारा 50 ट्राली रेत भंडारण की मौके पर जाँच की गई जांच में सुपरवाइजर अवैध किशोर से पूछताछ करने पर उसने बताया की रेत की रॉयल्टी नहीं पाई गई। परिणमस्वरूप राजस्व विभाग द्वारा रेत के अवैध भंडारण का मौके पर पंचनामा बनाकर जप्ती की कार्यवाही की गई।

एसडीमम टिमरनी महेश बडोले ने बताया कि टिमरनी तहसील के ग्राम रायबोर मे निर्माणाधीन रेलवे की पुलिया के पास रेत का अवैध भंडारण पाया गया। जांच के दौरान बिना रॉयल्टी की लगभग 50 ट्रॉली रेत पाई गई। एसडीएम टिमरनी ने बताया कि बिना रॉयल्टी की लगभग 150 घन मीटर रेत के लिए कुल 11 लाख 25 हजार रुपए ठेकेदार से वसूली के लिए प्रस्ताव अपर कलेक्टर जिला हरदा को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इसमें 5,62,500 रॉयल्टी के तथा 5,62,500 पर्यावरण क्षतिपूर्ति के शामिल हैं।

What do you think?