Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda News : ‘‘हरदा जल महोत्सव’’जोगा व तेली की सराय में पर्यटन प्रोत्साहन के लिए आयोजित कार्यक्रम

1 min read
"Harda Water Festival" Joga and Teli's Inn
Text Size:

Harda News : हरदा जिले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के उद्देश्य से जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा ‘‘हरदा जल महोत्सव’’ 25 दिसम्बर से आयोजित होगा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत ग्राम जोगा में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां आयोजित की जायेंगी।

इसके अलावा तेली की सराय में पर्यटकों के मनोरंजन के लिये रैफलिंग एवं जिपलाइन गतिविधियों की व्यवस्था की गई है। उन्होने बताया कि जोगा में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां प्रात: 10 बजे से शुरू होंगी। जोगा में वाटर स्पोर्ट्स व बोट रेस के साथ-साथ लाइव म्यूजिक, फन जोन व व्यंजन मेला भी आयोजित किया गया है। जोगा में पर्यटकों के मनोरंजन के लिये बनाना राइड, बम्पर राइड जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जायेंगी।

कलेक्टर सिंह ने बताया कि ‘‘हरदा जल महोत्सव’’ के लिये अधिकारी कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि एवं आम नागरिकों को जोगा ले जाने के लिये बसों की व्यवस्था की गई है। ये बसें जी.पी. मॉल परिसर से प्रात: 8 बजे रवाना होंगी।

What do you think?