Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda News : हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा भोपाल की विजेता टीम को प्रदान की गई 41 हजार की राशि

1 min read
Bhopal's winner by Harda MLA Dr. Dogne
Text Size:

Harda News : हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान ग्राम हंडिया पहुंचकर ग्रामिणजनों से मुलाकात कर उनके हाल-चाल जाने। ग्रामिणजनों द्वारा हरदा विधायक को ग्राम में व्याप्त विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया। जिस पर हरदा विधायक द्वारा तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर ग्रामिणजनों की समस्या का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।

इसके पश्चात् हरदा विधायक डॉ. दोगने ग्राम में सिद्धांत तिवारी मित्र मंडल द्वारा आयोजित विधायक कप विशाल टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में पहुंचकर क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।

भोपाल और हंडिया के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में भोपाल की टीम विजयी रही। भोपाल टीम को विधायक कप ट्रॉफी एवं प्रथम ईनामी राशि 41 हजार रुपये हरदा विधायक डॉ. दोगने की ओर से प्रदान की गई साथ हो हरदा विधायक द्वारा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को भी पुरस्कृत किया गया।

इस दौरान ग्राम सरपंच लखनलाल, उप सरपंच शरण तिवारी, विधायक प्रतिनिधि अरुण तिवारी, सिद्धान्त तिवारी, समीर तिवारी, पेकु सारन, गोरेलाल सिसोदिया, पूनम यादव सहित समस्त ग्रामवासी एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।

What do you think?