Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : हरदा विधायक डॉ. दोगने, दादा साहब फाल्के लोकप्रिय समाज सेवक पुरस्कार से सम्मानित

1 min read
Harda MLA Dr. Dogne, popular among Dadasaheb Phalke
Text Size:

Harda News : मुंबई में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले दादा साहब फाल्के पुरस्कार कार्यक्रम जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को विभिन्न श्रेणियो में यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। जिसका आयोजन फिल्म निर्माण के क्षेत्र में प्रसिद्ध के.के. ब्रदर्स फिल्म ग्रुप द्वारा इस वर्ष इंदौर के होटल मेरियट में शनिवार रात्रि को किया गया। के.के. ब्रदर फिल्म ग्रुप द्वारा दादा साहब फाल्के फैशन आईकन लाइफ टाईम अवॉर्ड फंक्शन आयोजित कर विभिन्न कार्यों और श्रेणी के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया। अवॉर्ड फंक्शन में मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध फिल्म बजरंगी भाईजान फेम हर्षाली मल्होत्रा उपस्थित रही।

हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने राजनीति में अपनी साफ एवं ईमानदार छवि के कारण इस वर्ष के लोकप्रिय समाज सेवक चुने गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हर्षाली मल्होत्रा द्वारा हरदा विधायक डॉ. दोगने को इस वर्ष के लोकप्रिय समाज सेवक के रूप में दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया साथ ही हरदा के दुहित गौर को बाल कवि के रूप में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हरदा विधायक डॉ. दोगने की इस उपलब्धि पर समस्त समाजसेवियों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई है।

What do you think?