Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : हरदा जिले में बारिश का दौर है जारी, मौसम में छाई ठंडक…

2 min read
The rain continues in Harda district, the weather is cool...
Text Size:

Harda News : हरदा जिले में आज सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। सुबह से ही शहर मे काले-काले बादल छाए हुए है। बारिश हो रही थी। दूपहेर आते हुए तेज बारिश शुरू हो गई जिससे मौसम में ठंडक आ गई है। कल शहर में बारिश नहीं होने से शहर में गर्मी का अहसास हो रहा था। लेकिन आज पानी गिरते रहने से मौसम फिर से ठंडा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी आने वाले 15 दिनों तक जिले भर में बारिश का दौर जारी रहेगा। लगातार हो रही बारिश से जिले भर के किसानों के चेहरे खिले हुए है। बारिश अच्छी हुई तो फसल के अच्छी होने की संभावना है। लगतार हो रही बारिश से आम जनता परेशान है। जगह -जगह पानी के भर जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर में हो रहे जलभराव हरदा नगरपालिका की लापरवाही को जगजहीर कर रहा है।

पिछले 24 घंटों में जिले में 0.6 मि.मी. औसत वर्षा
 जिले में गत चौबीस घंटों में 0.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया गत चौबीस घंटे में हरदा तहसील में 0.5 मि.मी., टिमरनी में 3.2 मि.मी., खिरकिया में 0 मि.मी., सिराली में 0 मि.मी. तथा रहटगांव में 0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष अब तक जिले में 192 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक हरदा तहसील में 172 मि.मी., टिमरनी में 234.4 मि.मी., खिरकिया में 277.6 मि.मी., सिराली में 176.4 तथा रहटगांव में 99.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गत वर्ष की 29 जून तक 98.7 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी।

What do you think?