Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 25°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : नशा मुक्ति अभियान में हरदा जिले ने प्रदेश में दूसरा स्थान किया प्राप्त

1 min read
Harda district led the state in de-addiction campaign
Text Size:

Harda News : कलेक्टर  सिद्धार्थ जैन के मार्गदर्शन में नशा मुक्ति अभियान के तहत गतिविधियों के संचालन में हरदा जिले ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग कमलेश सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा नशा मुक्ति भारत अभियान को जून माह में तीव्र गति प्रदान की गई। उपसंचालक  सिंह ने बताया कि कलेक्टर  जैन के निर्देशन में अभियान के तहत 18 मास्टर ट्रेनर एवं 60 से अधिक वॉलिंटियर्स द्वारा सभी नगर पालिका, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत स्तर तक पहुँच कर कार्य किया जा रहा है। अभियान के तहत सभी विभागों की सहायता से विभिन्न क्षेत्र में अलग-अलग कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं निरंतर आयोजित की जा रही है। साथ ही एक विशेष वालंटियर टीम नशा मुक्ति अभियान के तहत जिले में आयोजित कार्यों को पोर्टल पर दर्ज कर रहा है।

What do you think?