Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 15 मत्स्य पालकों को 67.90 लाख रुपए का दिया अनुदान

2 min read
15 fisheries under Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana
Text Size:

Harda News :  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश लगातार विकास कर रहा है। सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों के जीवन में खुशहाली आ रही है और नागरिकों की समस्याएं कम हो रही हैं। सहायक संचालक मत्स्य उद्योग ए के डांगीवाल ने बताया कि पिछले एक साल में हरदा जिले में मत्स्य पालन विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत कुल 15 मत्स्य पालकों को कुल 67.90 लाख रुपए का अनुदान दिया गया है। इनमें मत्स्य परिवहन के लिए विभाग ने 1 मत्स्य पालक को तीन पहिया वाहन, 1 अन्य मत्स्य पालक को इंसुलेटेड वाहन के लिए आर्थिक मदद दी है।

इससे मत्स्य उत्पादन में वृद्धि हुई है और मत्स्य परिवहन आसान हुआ है। डांगीवाल ने बताया कि इसके अलावा 5 मछली पालकों को कुल तीन हेक्टेयर जलक्षेत्र के तालाब निर्माण के लिए अनुदान के रूप में मदद दी गई है । उन्होंने बताया कि ऐसे किसान जिनके पास तालाब निर्माण के लिए जमीन की कमी है, उन्हें कम भूमि पर मत्स्य पालन के लिए प्रशिक्षण देकर मिनी आर ए एस निर्माण के लिए मदद दी जाती है।

जिले में कुल 7 मछली पालकों को मिनी आर ए एस निर्माण हेतु 50 टैंक की एक इकाई स्थापना के लिए मदद दी गई है।
सहायक संचालक मत्स्य उद्योग डांगीवाल ने बताया की गत 1 वर्ष में कुल 649 मत्स्य पालकों का दुर्घटना बीमा भी कराया गया है। कुल 33 मछुआरों को मछली पालन संबंधी गतिविधियों का प्रशिक्षण भी गत 1 वर्ष में दिलाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि योजना विभाग की एक नई फ्लैगशिप योजना है ।

इस योजना में अब तक कुल 357 किसानो का पंजीयन कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जिले में मत्स्य बीज प्रक्षेत्र ग्राम पोखरनी और कायागांव में संचालित है, इससे जिले के मछली पालकों को हरदा जिले में ही उचित मूल्य पर मत्स्य बीज प्राप्त हो रहा है। हरदा जिले के 405 मछली पालकों के किसान क्रेडिट कार्ड भी बनवाए गए हैं।

What do you think?