Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : शासकीय अस्पतालों का संचालन प्राइवेट नर्सिंग होम्स की तरह व्यवस्थित ढंग से किया जाए

2 min read
Government hospitals should be run in a systematic manner like private nursing homes
Text Size:

Harda News : ये आम बात हैं सरकारी अस्पतालों में ज्यादा से ज्यादा मरीजों और उनके परिजनों के साथ अच्छा बरताव नहीं किया जाता हैं। मरीजों को ईलाज के लिए कई दिनों तक परेशान किया जाता हैं। तब कही जाकर मरीज का ईलाज होता हैं। ज्यादा से ज्यादा तो मरीजों टला ही जाता है। कल आना परसो आना। या तो डॉक्टर्स ही अस्पतालों मौजूद नहीं रहते हैं। जरा कोई सीरियस कैस आया कह देते हैं। इन्दौर ले जाओं भोपाल लें जाओं। अब वो ही बात हैं। मरीज के पास इन्दौर भोपाल जाने के पैसे होते तो यहां आता ही क्यों? जब सरकार सारी सुविधा मुहिया करा रहीं हैं। फिर सरकारी अस्पतालों में क्यों नहीं प्राइवेट अस्पतालों जैसी सुविधा नहीं दी जा सकती। आम जानता की इसी समस्या के मद्देनजर रखते हुए आज हरदा जिला कलेक्टर आदित्य सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारियों निर्देश दिए के शासकीय अस्पतालों में भी प्राइवेट नर्सिग होम्स की तरह सुविधा दी जाए। मरीजों सम्मान किया जाए।

कलेक्टर आदित्य सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में उपस्थित सभी डॉक्टर्स को निर्देश दिये कि सभी शासकीय अस्पताल समय पर खुलें और वहां चिकित्सक व अन्य पैरामेडिकल स्टाफ समय पर पहुँचकर मरीजों का उपचार करें। उन्होने कहा कि शासकीय अस्पतालों का संचालन प्राइवेट नर्सिंग होम्स की तरह व्यवस्थित ढंग से किया जाए जहाँ कि मरीजों को पूरा सम्मान मिले और उसका उपचार भी अच्छी तरह हो। उन्होने सभी शासकीय अस्पतालों का फायर ऑडिट कराने के निर्देश भी बैठक में दिये। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह, सिविल सर्जन डॉ. मनीष शर्मा, नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टेंडर्ड के राज्य सलाहकार डॉ. विवेक मिश्रा सहित अन्य चिकित्सक भी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने कायाकल्प अभियान के तहत सभी सरकारी अस्पतालों में गुणवत्ता सुधार के निर्देश दिये।

What do you think?