Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 28°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : दीपावली से पूर्व कार्यालयों की कराएं साफ-सफाई व रंगाई-पुताई

2 min read
offices before Deepavali
Text Size:

Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिये है कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत अपने-अपने अधीनस्थ कार्यालय परिसरों की साफ-सफाई तथा कार्यालय भवनों की सफाई व पुताई कराएं। उन्होने कहा कि यह कार्य दीपावली से पूर्व हर हाल में पूर्ण कर लें। उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि पूर्ण हो चुके शासकीय भवनों का लोकार्पण तथा हाल में ही स्वीकृत शासकीय भवनों का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों का पालन करते हुए आयोजित करें।

स्कूल कॉलेजों में ड्रायविंग लायसेंस बनाकर विद्यार्थियों को करें वितरित

कलेक्टर सिंह ने परिवहन विभाग एवं हायर सेकण्ड्री स्कूल व महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिये कि विद्यार्थियों के ड्रायविंग लाईसेंस बनवाने के लिये विशेष शिविर आयोजित किये जायें और इन शिविरों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विद्यार्थियों को लायसेंस वितरित किये जायें। उन्होने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि सभी शासकीय अधिकारी कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिये विशेष शिविर विभागवार आयोजित किये जायें और सुनिश्चित किया जाए कि हर तीन माह में अधिकारी कर्मचारियों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण होता रहे। उन्होने अधिकारियों से कहा कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों की ई-केवायसी की कार्यवाही शतप्रतिशत पूर्ण की जाए।

बाल भिक्षावृत्ति रोकने के लिये कार्य योजना बनाएं और करें कार्यवाही

कलेक्टर सिंह ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण के संबंध में सभी अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होने कहा कि हृदय अभियान के तहत चयनित सभी 50 ग्रामों में योजनाओं के क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग के लिये एक-एक जिला अधिकारी को नोडल अधिकारी के रूप में एक-एक गांव की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होने जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग को निर्देश दिये बाल भिक्षावृत्ति रोकने के लिये ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में एक विशेष अभियान प्रारम्भ किया जाए। अन्य विभागों के अधिकारियों का सहयोग लेकर इस अभियान के संबंध में कार्यवाही की जाए।

जिले में दुग्ध उत्पादन बढ़ाएं

कलेक्टर सिंह ने बैठक में निर्देश दिये कि जिले में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिये कार्य योजना बनायें। उन्होने जिला पंचायत की सीईओ की अध्यक्षता में इसके लिये एक जिला स्तरीय समिति गठित करते हुए कार्ययोजना तैयार करने एवं आगामी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि इस समिति में महिला बाल विकास, पशु चिकित्सा, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला अधिकारी शामिल किये जायें।

What do you think?