Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda News : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 31 जुलाई तक कराएं फसलों का बीमा

1 min read
31st July under Prime Minister Crop Insurance Scheme
Text Size:

Harda News : उपसंचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग कार्यालय में खरीफ वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत कृषको द्वारा केक कटवाकर फसल सप्ताह का प्रांरभ किया गया। उपसंचालक कृषि संजय यादव ने बताया कि किसान भाई खरीफ फसलों का बीमा 31 जुलाई तक संबंधित बैंक, समिति अथवा कॉमन सर्विस सेन्टर के माध्यम से करा सकते है।

उन्होने बताया कि खरीफ फसल सोयाबीन की प्रीमियम राशि 730 रूपये प्रति हेक्टेयर, मक्का की प्रीमियम राशि 660 रूपये प्रति हेक्टेयर तथा धान असिंचित की प्रीमियम राशि 620 रूपये प्रति हेक्टयर निर्धारित की गई है।

उपसंचालक यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत जिले में खरीफ वर्ष 2024 में सोयाबीन, मक्का, धान असिंचित पटवारी हल्का स्तर पर अधिसूचित है। फसल बीमा के लिये अथवा योजना की अधिक जानकारी के लिए, भारत सरकार के कृषि रक्षक पोर्टल हेल्पलाईन नंबर 14447 या एस.बी.आई. जनरल इश्योरेंस के हेल्पलाईन नं. 18002091111 पर संपर्क किया जा सकता है।

What do you think?