Skip to content
ताज़ा खबर
कलेक्टर एवं एसपी सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों की मदद के लिए तत्काल आगे आएवृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमण
9 Nov 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda News : जिला चिकित्सालय में नि:शुल्क हृदय रोग परीक्षण शिविर 14 अगस्त होगा

1 min read
Text Size:

Harda News : मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना एवं आयुष्मान भारत निरामयम् योजना के तहत नि:शुल्क हृदय रोग परीक्षण शिविर 14 अगस्त बुधवार को आयोजित होगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि यह शिविर जिला शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र डी.ई.आई.सी. जिला चिकित्सालय परिसर हरदा में प्रात: 10:30 बजे से आयोजित किया जाएगा।

शिविर में अपोलो सेज हॉस्पिटल भोपाल की टीम द्वारा 18 वर्ष की आयु तक के बच्चों की नि:शुल्क इको जांच की जाएगी। सीएमएचओ डॉ. सिंह ने बताया कि शिविर में अपोलो सेट अस्पताल भोपाल द्वारा बच्चों की सर्जरी के लिये आवश्यक एस्टीमेट भी प्रदान किया जाएगा। शिविर में बच्चों के साथ पुरानी जांच अथवा उपचार संबंधी फाईल या पर्चा, बच्चे के माता पिता का आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड एवं परिवार की समग्र आईडी तथा बच्चों के दो फोटो व बच्चे का जन्म प्रमाण-पत्र अवश्य साथ लेकर आवें।

What do you think?