Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : वर्धमान कृषि उद्योग के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

1 min read
FIR registered against Vardhaman Agro Industry
Text Size:

Harda news : हरदा जिले के खिरकिया में विद्युत चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। इस मामले में विद्युत वितरण कंपनी द्वारा छिपाबड़ थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई है।

मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के महाप्रबंधक अनूप सक्सेना ने बताया कि नर्मदापुरम की बिजनेस इंटेलिजेंस सेल द्वारा खिरकिया स्थित वर्धमान कृषि उद्योग के विद्युत कनेक्शन की मॉनिटरिंग के दौरान पाया गया कि इस संस्थान की विद्युत खपत अत्यधिक कम प्रदर्शित हो रही थी, जो कि संदेह जनक थी। मंगलवार शाम को वर्धमान कृषि उद्योग के विद्युत कनेक्शन की विस्तार से जांच की गई, तो यह बात सामने आई कि इस संस्थान में अंडरग्राउंड केबल डालकर विद्युत चोरी की जा रही थी। संस्थान से दो ट्रांसफार्मर भी जप्त किए गए हैं।

कम्पनी के महाप्रबंधक सक्सेना ने बताया कि विद्युत चोरी का प्रकरण बनाकर वर्धमान कृषि उद्योग के विरुद्ध छिपाबड़ थाने में विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 और 139 के तहत एफ आई आर दर्ज करा दी गई है, तथा 17 लाख 56 हजार 119 रुपये के विद्युत बिल की वसूली की कार्यवाही की जाएगी।

What do you think?