Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : रेत का अवैध परिवहन करने वाले दो ट्रैक्टर मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

2 min read
FIR lodged against two tractor owners illegally transporting sand
Text Size:

Harda news : हरदा जिले में रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन पर प्रभावी ढंग से रोक लगाने के लिए कलेक्टर आदित्य सिंह ने निर्देश दिए हैं। रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही हेतु एसडीएम टिमरनी महेश बडोले द्वारा राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के दल गठित किए गए हैं। टिमरनी क्षेत्र के राजस्व दल द्वारा ग्राम छिदगांव मेल में गंजाल नदी के पुल के पास ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 47 ए एच 0275 रेत का परिवहन करते हुए पाया गया बगैर रॉयल्टी होने से कोटवार की अभिरक्षा में इस ट्रैक्टर को तहसील कार्यालय भेजा गया।

जप्ती के बाद वाहन जबरन भगाकर ले जा रहे थे दोनों ट्रेक्टर्स के मालिक

इसी बीच वाहन मालिक शंकर राजपूत निवासी छिदगांव मेल ट्राली की रेत खाली कर, ट्रेक्टर वाहन भगाकर ले गया। इसके अलावा एक अन्य ट्रैक्टर वाहन पोखरनी तालाब के पास रेत का अवैध परिवहन करते हुए देखा गया और उसे जप्त कर कोटवार की अभिरक्षा में तहसील कार्यालय भेजा गया। वाहन मालिक आशीष नाई निवासी बघवाड़ रेत खाली कर वाहन भगाकर ले गया। दोनों ट्रैक्टर मालिकों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करने के निर्देश एसडीएम टिमरनी महेश बडोले ने दिए। जिस पर पुलिस थाना टिमरनी में राजस्व निरीक्षक मोहन ठाकुर ने भारतीय दंड संहिता की धारा 353, 506 और 34 के तहत शासकीय कार्य में बाधा डालने के संबंध में प्रकरण दर्ज कराया है।

अवैध उत्खनन व परिवहन के मामले में पोकलेन और टै्रक्टर जप्त

टिमरनी एसडीएम महेश बडोले ने बताया कि शुक्रवार को ग्राम माथनी में शगुन बाई जाट के खेत में अवैध रूप से मिट्टी खोदते हुए पोकलेन मशीन जप्त की गई है। इसका पंचनामा तैयार कर अवैध उत्खनन का प्रकरण बनाया जा रहा है। इसके अलावा ग्राम पोखरनी में बड़े तालाब के पास अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए सुनील विश्वकर्मा निवासी टिमरनी का ट्रैक्टर पकड़ा गया जिस पर सम्बंधित के विरुद्ध अवैध खनन का प्रकरण तैयार किया जा रहा है।

What do you think?