Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर परिवहन विभाग के दल ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। जिला परिवहन अधिकारी राकेश अहाके ने बताया कि गुरूवार को परिवहन विभाग के दल ने अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार के वाहनों की जांच की। चेकिंग के दौरान मोटरयान अधिनियमों का उल्लंघन करने पर 6 वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर 16500 रूपये जुर्माना वसूल किया गया। जिला परिवहन कार्यालय द्वारा वाहन चालकों को नियमपूर्वक वाहन संचालन की हिदायत दी गई।
Harda News : मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन करने वालों पर लगाया 16500 रूपये जुर्माना







