Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : आईटीआई में प्रवेश के लिये पांचवा चरण प्रारम्भ

2 min read
Text Size:

प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी एक अगस्त से पूर्व कर सकते हैं पंजीयन

Harda News : कौशल विकास संचालनालय अंतर्गत हरदा जिले में संचालित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, हरदा में एनसीवीटी के पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु पंचम चरण के लिये रजिस्ट्रेशन एवं च्वाईस फिलिंग प्रारंभ हो चुकी हैं। प्राचार्य आईटीआई हरदा ने बताया कि इच्छुक अभ्यार्थी इंटरनेट के माध्यम से अपने स्तर से अथवा एमपी ऑनलाईन के मध्यप्रदेश में स्थित किसी भी कियोस्क से www.dsd.mp.gov.in के माध्यम 1 अगस्त से पूर्व अपना पंजीयन कर सकते हैं।

उन्होने बताया कि इस वर्ष महिला अभ्यार्थियों को प्रवेश हेतु 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया हैं। साथ ही ऐसे अभ्यार्थी जो 10वीं कक्षा अनुत्तीर्ण हुए हैं, वे भी एनसीवीटी के अंतर्गत वेल्डर व्यवसाय में प्रवेश ले सकते हैं। वेल्डर व्यवसाय में प्रवेश के लिये अभ्यार्थी का 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक हैं। रजिस्ट्रेशन के लिये अभ्यार्थी शासकीय आईटीआई में उपस्थित होकर प्रवेश हेल्प डेस्क पर भी संपर्क कर सकते हैं।

प्राचार्य आईटीआई हरदा ने बताया कि शासकीय आई.टी.आई में प्रवेश के लिए www.dsd.mp.gov.in पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य हैं। रजिस्ट्रेशन होने के बाद ही च्वाईस फिलिंग की प्रक्रिया होगी। इच्छुक आवेदक पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना सुनिश्चित करें। प्रवेश के संबंध में अधिक जानकारी के लिये शासकीय आईटीआई में सुबह 10ः30 से सायं 5 बजे तक उपस्थित होकर या मोबाईल नम्बर 9329192910 पर संपर्क किया जा सकता है।

What do you think?