Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : मेधावी मुस्लिम छात्र-छात्राओ का हुआ सम्मान समारोह का आयोजन

3 min read
An award ceremony was organized for meritorious Muslim students
Text Size:

60 अधिक मेधावी विद्यार्थियों हुए सम्मानित…

Harda news : उड़ान सोशल फाउंडेश संस्था ने मेधावी मुस्लिम छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन हाजी अब्दुल अहद खान के बंगले पर किया। जहां पूरे हरदा जिले के मुस्लिम समाज के 60 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
उड़ान सोशल फाऊंडेशन ने मुस्लिम समाज के उन सभी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम लाकर जिले और प्रदेश में मुस्लिम समुदाय का नाम रौशन किया है। साथ ही उन लोगो को भी शील्ड और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। जिन्होंने शिक्षा के साथ-साथ खेल और समाजसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर समाज का देश प्रदेश का नाम रोशन किया है।

सम्मानित की गई छात्रा जोहरा खान ने कहा कि मैंने हार्ड वर्क नहीं बल्की स्मार्ट वर्क को चुना। मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मेरी वजह से मेरे माता-पिता का नाम रौशन हो रहा है। वहीं उड़ान सोशल फाऊंडेशन के प्रमुख शहबाज कबीर खान और रैय्यान हुसैन ने कहा कि स्टूडेंट वेलफेयर प्रोग्राम का यहां तीसरा साल है। जिसका आयोजन उड़ान सोशल फाउडेशन द्वारा किया जाता है। जिसमे समाज के जिला स्तरीय 10वीं और 12वीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र छात्राओं सहित खेल-कूद समाजसेवा सहित अनेकों अपने कार्यों के जरिए जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले उन सभी शख्सियतों को भी यहां से शील्ड देकर सम्मानित किया गया हैं।

इस साल संस्था ने समाज के 60 से अधिक छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया है। इसका उद्देश्य बच्चों का उत्साहवर्धन करना है। उन्होंने कहा की यहां सम्मानित किए गए छात्र-छात्राओं में छात्राओं संख्या अधिक है। साथ ही हरदा शहर मुफ्ती मोहम्मद रिज़वान साहब ने कहा की आज से तीन वर्ष पूर्व जब इसकी शुरुआत की गई थी। उस समय बहुत कम बच्चे सम्मानित होते थे। लेकिन धीरे धीरे बच्चों में शिक्षा के प्रति रुझान बड़ा हैं। इस साल संस्था द्वारा समाज के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 90 से अधिक छात्र छात्राओं सहित विभिन्न एक्टिविटीज में समाज का नाम रोशन करने वाली शख्सियतो यहां इस मंच से सम्मानित किया गया हैं। इसका उद्देश्य बच्चों का उत्साहवर्धन करना है।

वेलफेयर सोसायटी द्वारा समाज के उन सभी प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया। जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम लाकर जिले और प्रदेश में मुस्लिम समुदाय का नाम रौशन किया हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे हैं। जिसमे मुख्य रूप से मुफ़्ती मोहम्मद रिजवान साहब, हाजी अब्दुल अहद खान, मुदस्सर अली एसबीआई बैंक, शकील खान मुन्ना भाई, मेहमुद अली चिश्ती पत्रकार, मुस्लिम वेलफेयर समिति के सदस्य मौजूद रहे।

रैय्यान हुसैन, शाहबाज कबीर खान एंकर, मोईन खान एडवोकेट, काशिफ खान, शब्बीर खान, शहजाद चौहान, अजीम खान, रिजवान अरबी, फरहान हुसैन, शाहरुख खान खिरकिया, अनस खान, साजिद खान आदि समाज के सभी लोगों ने उड़ान के इस आयोजन की सराहना की। साथ में यह भी कहा कि इस प्रकार के आयोजन प्रतिभाओं को बढ़ाने के लिए समाज के लोगों को आगे आना चाहिए और हर संभव विद्यार्थियों को मदद करनी चाहिए।

What do you think?