Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
9 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda News : बच्चों को कृमि नाशक गोली खिलाने से उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है खून की कमी में होता है सुधार

2 min read
Feeding deworming tablets to children helps in reducing their crying
Text Size:

Harda News : जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास, शिक्षा विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग के समन्वय से 1 साल से लेकर 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। हरदा शहर के उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित शुभारम्भ कार्यक्रम में राज्य सलाहकार देवकुमार दुबे, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र परिहार, एपीएम मदनमोहन मालवीय सहित अन्य अधिकारी व विद्यार्थी उपस्थित थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि इस अभियान के अन्तर्गत शासकीय, शासकीय अनुदान प्राप्त शालाओं, आदिवासी आश्रम शालाओं, केन्द्र शासित शालाओ, मदरसो, स्थानीय निकाय शालाओ व आंगनबाडी केन्द्रों में 1 वर्ष से लेकर 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमिनाशक गोली एल्बेंडाजोल खिलाई गई।

सीएमएचओ डॉ. सिंह ने बताया कि आज छूटे हुये बच्चों को 13 सितम्बर को मॉपअप राउंड के तहत एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जायेगी। डॉ. सिंह ने बताया कि नंगे पैर खेलने से, बिना हाथ धोये खाना खाने से, खुले में शौच करने से व साफ-सफाई न रखने से कृमि बच्चों के पेट में पहुंच सकते है। कृमि होने से बच्चों में खून की कमी, कुपोषण, भूख न लगना, थकान, बैचेनी, पेट दर्द, उल्टी और दस्त होना, मल में खून आना जैसी बीमारियां हो जाती हैं। बच्चों को कृमि नाशक गोली खिलाने से उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है तथा खून की कमी में सुधार होता है।

What do you think?