Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : डीएपी उर्वरक के विकल्प के रूप में किसान भाई एनपीके का करें प्रयोग

2 min read
Farmer brothers should use NPK
Text Size:

Harda News : उपसंचालक कृषि संजय यादव ने किसानों को सलाह दी है कि डीएपी उर्वरक के विकल्प के रूप में किसान भाई अपने खेतों में एनपीके 20ः20ः0ः13 या 12ः32ः16 का प्रयोग कर सकते है। उन्होने बताया कि चना उत्पादक किसानों के लिए एन.पी.के. कॉम्प्लेक्स 20ः20ः00ः13 सर्वाेत्तम उर्वरक है, क्योकि इसमें 13 प्रतिशत सल्फर विद्यमान है, दलहन उत्पादन के लिए सल्फर की प्रोटीन निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। अतः नाईट्रोजन एवं फास्फोरस के साथ-साथ सल्फर भी फसल को प्राप्त होता है, जबकि डी.ए.पी. उर्वरक में नाईट्रोजन एवं फास्फोरस ही प्राप्त हो पाता है, इसीलिए डी.ए.पी. उर्वरक के विकल्प के रूप में एन.पी.के. कॉम्प्लेक्स 20ः20ः0ः13 को अपनाने के लिये किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है एवं कृषक बंधु सहमत होकर सहर्ष एन.पी.के. कॉम्पलेक्स 20ः20ः0ः13 क्रय कर रहे है तथा अन्य कृषक भाईयों को भी इसको क्रय करने संबंधी सन्देश दे रहे है। उपसंचालक कृषि यादव ने किसानों को सलाह दी है कि गेहॅू बोने वाले कृषको के लिए एन.पी.के. 12ः32ः16 सर्वाेत्तम उर्वरक है, क्योकि इसमें नाईट्रोजन एवं फास्फोरस के अतिरिक्त 16 प्रतिशत पोटाश विद्यमान रहता है, जो कि गेहॅू के पौधों को दृढ़ता प्रदान करता है तथा इससे दाना चमकदार एवं बोल्ड बनता है, इसीलिए डी.ए.पी. उर्वरक में नाईट्रोजन एवं फास्फोरस ही प्राप्त हो पाता है, इसीलिए डी.ए.पी. उर्वरक के विकल्प के रूप में एन.पी.के. कॉम्प्लेक्स 12ः32ः16 को अपनाने हेतु कृषको को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

What do you think?