Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda News : किसान भाई 31 दिसम्बर तक कराएं अपनी फसल का पंजीयन

2 min read
Farmer brothers, get it done by 31 December
Text Size:

Harda News : उप संचालक कृषि संजय यादव ने बताया कि रबी फसल 2024-25 का फसल बीमा के नामांकन की प्रक्रिया जारी है। फसल बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित है। उन्होने बताया कि जिले में गेहूं ,चना और सरसों फसल अधिसूचित की गई है। फसल बीमा के लिये गेहूं का प्रीमियम 675 रूपये प्रति हेक्टेयर, चने का प्रीमियम 594 रूपये प्रति हेक्टेयर तथा सरसों का प्रीमियम 510 प्रति हेक्टेयर निर्धारित है। उन्होने किसान भाइयों से अनुरोध किया है कि जल्दी से जल्दी अपनी फसल का बीमा करवाएं, अंतिम तारीख का इंतजार न करें। उन्होने बताया कि बीमा कराने के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, ऋण पुस्तिका अनिवार्य दस्तावेज है। इनके अलावा बुवाई का प्रमाण पत्र भी जरूरी है।

उपसंचालक यादव ने बताया कि ऋणी किसान अपनी फसल का बीमा अपने संबंधित बैंक से करवाए। इसके लिए किसान भाई बैंक में अपना नवीनतम आधार कार्ड, और बोई गई फसल के बारे में बैंक को शीघ्र ही अवगत कराएं। उन्होने बताया कि अऋणी किसान जिन्होंने बैंक से केसीसी नहीं ले रखा है वो किसान भी अपने संबंधित बैंक या सीएससी सेंटर से अपनी फसल का बीमा करवा सकते हैं। जो किसान डिफॉल्टर है वे भी सीएससी सेंटर के माध्यम से अपनी फसल का बीमा करवा सकते हैं। फसल बीमा संबंधी अधिक जानकारी के लिए बीमा कंपनी प्रतिनिधि या कृषि विभाग के अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

What do you think?