Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : एडवांस्ड टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रारंभ ‘पहले आओ-पहले पाओं’ आधार पर मिलेगा प्रवेश

2 min read
Admissions open for advanced technology courses
Text Size:

संत शिरोमणि रविदास शासकीय ग्लोबल स्किल्स पार्क में एक वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए 25 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

Harda News : संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क ने 2024 सत्र के लिए एक वर्षीय एडवांस्ड टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रारंभ हो गए हैं । सीमित सीटों के साथ ‘पहले आओ पहले पाओ’ की नीति पर चल रही इस प्रक्रिया की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2024 है। छात्रों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है, जहां वे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के लिए कौशल प्राप्त  कर सकते हैं। यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों का प्लेसमेंट 98 प्रतिशत है।
पाठ्यक्रम और सुविधाएं
यहां एडवांस्ड ऑटोमोटिव, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, मेकाट्रॉनिक्स, और प्रिसीजन इंजीनियरिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण दिया जाता है। छात्रों को ठहरने की निःशुल्क सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे उनकी शिक्षा में किसी प्रकार की बाधा न आए। इसके अलावा, एडवांस्ड नेटवर्किंग और सिस्टम्स एडमिनिस्ट्रेशन और एयर-कंडीशनिंग व रेफ्रिजरेशन जैसे क्षेत्रों में भी विशेषज्ञ प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
ग्लोबल स्किल्स पार्क के पूर्व छात्रों के शानदार रिकॉर्ड ने इसे एक अग्रणी संस्थान बना दिया है। यहां से प्रशिक्षित छात्रों को न केवल भारत में बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। एडवांस्ड मोबाइल डिवाइस जैसे पाठ्यक्रम, आधुनिक उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किए गए है
आवेदक जीएसपी की साइट admission.gsp/mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैंआवेदक अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर  9713992665, 9093346258, 9981919733 पर कॉल कर सकते हैं।

What do you think?