Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : पॉलिटेक्निक कॉलेज में 4 सितम्बर को लगेगा रोजगार मेला

1 min read
Polytechnic College will organize a job fair on September 4
Text Size:

Harda News : जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी लक्ष्मणसिंह सिलोटे ने बताया कि शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में 4 सितम्बर को प्रात: 11 बजे से रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में बाहरी एवं स्थानीय कम्पनियों द्वारा प्रशिक्षुकर्मी, मशीन ऑपरेटर, सेल्स एक्ज्युकेटिव, फिल्ड ऑफिसर, बीमा अभिकर्ता सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। रोजगार मेले में 18 से 35 वर्ष की आयु के 5वी., 8वी, 10वीं, 12वीं, स्नातक व आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते है।

सिलोटे ने बताया कि इच्छुक आवेदक अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, अंकसूची, निवासी प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, परिचय पत्र एवं पासपोर्ट साइज के 4 फोटो के साथ साक्षात्कार हेतु निर्धारित तिथि व समय पर शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में उपस्थित होकर रोजगार मेले का लाभ प्राप्त कर सकते है। मेले में भाग लेने के लिये कोई भी मार्ग व्यय देय नहीं होगा। रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिये दूरभाष नम्बर 07577-223655 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

What do you think?