Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 25°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के कर्मचारी दे रहे घर पहुंच सेवा का लाभ

1 min read
Employees of the disabled rehabilitation center are giving
Text Size:

Harda News : सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग अंतर्गत संचालित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के विशेषज्ञों के माध्यम से जिले के ऐसे दिव्यांगजन जो की चलने फिरने में असमर्थ हैं और थेरेपी के लिए विभाग तक आने में असुविधा होती है, ऐसे दिव्यांगजनों को उपचार के लिये घर पहुंच सेवा का लाभ प्रदान किया जा रहा है। उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री कमलेश सिंह ने बताया कि ऐसे दिव्यांगजन जो चलने फिरने में असमर्थ हैं एवं दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र आने में उन्हें परेशानी होती है, ऐसे दिव्यांगजनों का चिन्हांकन किया जा रहा है। इन चिन्हित दिव्यांगजनों को दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र की टीम घर पहुंच सेवा का लाभ दे रही है। इसी क्रम में पिछले दिनों डी.डी.आर.सी. की टीम के सदस्य फिजियो थैरेपिस्ट डॉ कौशिकी ने नेहरू स्टेडियम निवासी दिव्यांग केशव के घर जाकर उनके माता पिता को मैन्युअल थैरेपी की जानकारी दी। इसके अलावा सुश्री कंचना मकोड़े द्वारा सायकोलॉजिकल काउंसलिंग की सेवा दी गई तथा डी.डी.आर.सी. के श्री प्रेम नारायण जाट द्वारा स्पीच थेरपी की सेवा दी गई।

What do you think?