Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 27°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : बुजुर्ग नहीं रहेंगे बेसहारा बुजुर्गों को मुफ्त में मिलेगा 5 लाख तक का इलाज

3 min read
Senior citizens will get Rs 5 lakh for free
Text Size:

Harda News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 70 साल और इससे अधिक उम्र के नागरिकों को बड़ा तोहफा दिया है। अब अमीर-गरीब सभी वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा। लाभार्थियों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड दिया। इस योजना के अनुसार सरकार का प्रयास है कि देश के हर बुजुर्ग जिनकी आयु 70 साल से ऊपर है, उसे आयुष्मान वय वंदना कार्ड मिले।अभी तक केवल गरीब तबके के लोगों के ही आयुष्मान कार्ड बनते थे।

आयुष्मान भारत विस्तारित योजना की शुरुआत होने से लगभग 4.5 करोड़ परिवारों के लगभग छह करोड़ सदस्यों को इसका लाभ होगा। जिस भी बुजुर्गं की आधार कार्ड में दर्ज उम्र के अनुसार, 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र हो ऐसे व्यक्ति इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए पात्र होगें। निजी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी या कर्मचारी राज्य बीमा योजना का लाभ उठा रहे वरिष्ठ नागरिक भी इस योजना के तहत लाभ पाने के पात्र होंगे। यानी उनका भी आयुष्मान कार्ड बनेगा। इस योजना के तहत आयुष्मान भारत योजना देश के तीन राज्यों दिल्ली, पश्चिम बंगाल और ओडिशा को छोडक़र 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू किया गया है। पिछले दिनों ही सरकार ने आयुष्मान भारत योजना का विस्तार करने का ऐलान किया था। इसे अब लागू कर दिया गया है।

इस योजना में आय की कोई सीमा नहीं रखी गई है। इसका लाभ देश के हर उस नागरिक को मिलेगा जो सत्तर साल या इससे ज्यादा आयु का है। आधार कार्ड में जिन लोगों की आयु 70 वर्ष या इससे अधिक है, वो आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए  ayushmanbharat.mp.gov.in, पोर्टल या आयुष्मान ऐप पर पंजीकरण करना होगा। इस योजना के तहत एक साल में 5 लाख रुपये तक का ईलाज किसी भी सरकारी अस्पताल या फिर आयुष्मान भारत योजना के तहत लिस्टेड निजी अस्पताल में करा सकता है।

जिनके पास पहले से आयुष्मान कार्ड है, उन्हें भी पोर्टल या ऐप पर फिर से आवेदन करना होगा और नए कार्ड के लिए अपनी ईकेवाईसी पूरी करनी होगी। वे वरिष्ठ नागरिक जो 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के हैं और पहले से PMJAY के तहत कवर किए गए परिवारों के सदस्य हैं, उन्हें अपने लिए प्रति वर्ष 5 लाख तक की अतिरिक्त टॉप-अप कवरेज मिलेगी।

निजी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी या कर्मचारी राज्य बीमा योजना का लाभ उठा रहे वरिष्ठ नागरिक भी इस योजना के तहत लाभ पाने के पात्र होंगे। वो भी इस योजना का लाभ उठा सकते है। 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वे वरिष्ठ नागरिक, जो केन्द्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस), भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) और आयुष्मान केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) जैसी अन्य सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं, उन्हें अपनी वर्तमान योजना या आयुष्मान भारत योजना के बीच चयन करना होगा।

आयुष्मान भारत योजना भारत सरकार की एक प्रमुख स्वास्थ्य बीमा योजना है, जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को 5 लाख रुपये तक की वार्षिक चिकित्सा कवरेज प्रदान करती है। इसके तहत, अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में इलाज की लागत का पूरा या आंशिक भुगतान किया जाता है। यह योजना सरकारी और निजी अस्पतालों में लागू है, और इसके अंतर्गत ढेरों स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध है। इसके अलावा, इस योजना का उद्देश्य स्वास्थ्य देखभाल की पहुंच को व्यापक बनाना और गरीबों को उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।

What do you think?