Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda News : डोर टू डोर सर्वे कर रूटिन चेक अप करें जो व्यक्ति रैफर किए गए थे नियमित रूप से फालोअप लें

1 min read
Do routine check up by conducting door to door survey
Text Size:

Harda News : बैरागड़ विस्फोट प्रभावित सभी पीडि़त परिवारों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाए। यह निर्देश कलेक्टर आदित्य सिंह ने कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक में सभी अधिकारियों को दिये। उन्होने जिला आपूर्ति अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र परिवारों को गैस चूल्हा व सिलेण्डर उपलब्ध कराया जाए। पीडि़त परिवारों के बच्चों की नि:शुल्क शिक्षा के लिये कार्य योजना बनाई जाए।

कलेक्टर सिंह ने बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि डोर टू डोर सर्वे कर रूटिन चेक अप करें तथा जो व्यक्ति रैफर किये गये थे, उनका नियमित रूप से फालोअप लें। उन्होने बैठक में निर्देशित किया कि सभी पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाए। उन्होने निर्देशित किया कि बैरागड़ विस्फोट प्रभावित परिवारों के सदस्यों को उनकी योग्यता व क्षमता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास करें। साथ ही इन परिवारों को स्वरोजगार योजनाओं से जोडऩे का प्रयास करें।

What do you think?