Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 28°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : हरदा शहर के मार्केट में छाई दीपावली की रोनक मार्केट हुआ गुलजार…

2 min read
Diwali's splendor prevails in Harda city's market
Text Size:

Harda News : दीपावली का त्यौहार नजदीक आ रहा है और लोग दिपावली की तैयारियों में मशगूल है सभी लोग अपने घर और दुकानों की साफ-सफाई कर रहे है। हरदा शहर का मार्केट दीपावली के लिए तैयार हो चुका है। सभी दुकानदारों ने दीपावली के समान से दुकानों को सजाया हुआ है। और घरों में सजाने के लिए नई नई वैरायटी का समान दुकानों पर उपलब्ध है, दुकानों को फूलमालाओं गजरे और तोरण से सजाया है। रोडों पर दिपावली के मौके पर दिये और दिपावली के समान की अस्थाई दुकाने भी बड़ी संख्या में लगी है। हरदा के कपड़ा बाजार दुकानदारों ने नई-नई वैरायटी के कपड़े लाये है। बाजार में दिपावली के चलते खुब भीड़भाड़ हो रही है लोग दिपावली के लिए नए कपड़ें पूजा का समान और घरेलु समान की खरीदारी करते नजर आ रहे है।

इस बार दिपावली पर इलेक्ट्रानिक समानों की खुब डिमांड है दुकानदारों ने लेटेस्ट वैयरायटी के झूमर लायटिंग सिरीज और कई प्रकार की इलेक्ट्रानिक एक्सरसीरीज से अपनी दुकानों को सजाया हुआ है। रंगोली और मिठाई में भी अलग-अलग वैयरायटि उपलटब्ध है। वहीं इलेक्ट्रानिक समानों की भी खूब खरीदी हो रही है लोग टीवी रेफिजेरेटर वासिंग मशीन खरीद रहे है।

गाडिय़ों की खरीदी पर दुकानदारों द्वारा ग्राहाकों को लुभाने के लिए विशेष ऑफर और डिस्कांउट दिया जा रहा है मोटर सायकल स्कूटी की ज्यादा डिमांड मार्केट में देखने को मिली रही है।

What do you think?