Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : मौजूद किसानों से चर्चा कर उपार्जन के दौरान आने वाली समस्याओं की ली जानकारी

1 min read
Discussion with the farmers present during procurement
Text Size:

कलेक्टर आदित्य सिंह ने सिराली व रोलगांव में मूंग उपार्जन केन्द्रों का किया निरीक्षण

Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह ने सिराली व रोलगांव का दौरा कर वहां के वेयर हाउस में बनाये गये मूंग उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होने मौके पर मौजूद किसानों से चर्चा कर उपार्जन के दौरान आने वाली समस्याओं की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि दूसरी बार स्लॉट बुकिंग करने में परेशानी हो रही है।

उन्होने वेयर हाउस के प्रबन्धक से खरीदे गये मूंग की बिलिंग के संबंध में पूछताछ की। उन्होने उपार्जन केन्द्र पर बारदाने की आपूर्ति के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी ली। कलेक्टर सिंह ने सर्वेयर को निर्देश दिये कि अमानक मूंग किसी भी स्थिति में न खरीदें बल्कि शासन द्वारा निर्धारित गुणवत्ता के स्तर वाली मूंग ही खरीदें।

कलेक्टर सिंह ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रात: 8 बजे मूंग उपार्जन केन्द्र पर मूंग की तुलाई शुरू हो जाए, यह सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान एसडीएम हरदा कुमार शानु देवडिय़ा, उपसंचालक कृषि संजय यादव, सहायक आयुक्त सहकारिता वासुदेव भदोरिया सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।

What do you think?