Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 25°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda News : लेटरल एंट्री से डिप्लोमा धारकों को इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश मिलेगा

2 min read
Lateral entry for diploma holders
Text Size:

आईटीआई उत्तीर्ण उम्मीद्वारों को डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिये समय सारणी जारी

Harda News : लेटरल एंट्री के माध्यम से डिप्लोमा उत्तीर्ण उम्मीद्वारों को बीटेक या बीई पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा तथा आईटीआई उत्तीर्ण उम्मीद्वारों को डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा। तकनीकी शिक्षा संचालनालय द्वारा सत्र 2024-25 में प्रवेश हेतु समय सारणी जारी कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार लेटरल एन्ट्री के माध्यम से डिप्लोमा व इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिये विद्यार्थी 28 अगस्त तक प्रथम चरण मे एमपी ऑनलाइन के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन उपरान्त 29 से 30 अगस्त रात्रि 11:45 बजे तक रजिस्ट्रेशन में सुधार कर सकेंगे।

यह सुधार रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि के बाद केवल एक बार किया जा सकेगा। संस्थाओं के प्राथमिकता क्रम का ऑनलाइन चयन कर लॉक करने की प्रक्रिया 7 अगस्त से 1 सितम्बर रात्रि 11:45 बजे तक की जा सकेगी। प्रवेश के लिये कॉमन मेरिट सूची 2 सितम्बर को जारी होगी तथा 7 से 10 सितम्बर तक आवंटित संस्था में मूल दस्तावेजों का सत्यापन व प्रवेश की प्रक्रिया होगी।

इसके बाद जो सीट रिक्त रह जायेंगी, उनकी पूर्ति के लिये कॉलेज स्तर पर भी काउंसलिंग होगी। इसके लिये जारी कार्यक्रम अनुसार 9 से 11 सितम्बर रात्रि 11:45 बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा तथा 12 सितम्बर को इच्छुक संस्था में प्रवेश के लिये प्रात: 10:30 बजे उपस्थित होना होगा। इसके बाद भी यदि सीट रिक्त रह जाती है तो 13 से 15 सितम्बर रात्रि 11:30 बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा तथा 15 सितम्बर को इच्छुक संस्था में प्रवेश के लिये प्रात: 10:30 से रात्रि 11:45 बजे उपस्थित होकर काउंसलिंग में शामिल हो सकते है।

What do you think?