Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : उपायुक्त जे.पी. यादव ने रहटगांव मे एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण

1 min read
Text Size:

Harda news : जनजातीय कार्य विभाग नर्मदापुरम संभाग के उपायुक्त, जे.पी. यादव ने रहटगांव मे संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने प्राचार्य को निर्देश दिये कि 20 जुलाई तक पालक शिक्षक संघ समिति की बैठक आयोजित की जावे, ताकि पालकों को भी विद्यार्थियों के बारे में जानकारी देकर उन्हें भी अपने बच्चों पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया जा सके।

उन्होने प्राचार्य से कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों एवं पालकों से सतत् संपर्क में रहकर उन्हें मार्गदर्शन दें तथा प्रेरित कर भटकाव से बचाने का प्रयास करें। इस अवसर पर जिला संयोजक श्रीमति कविता आर्य, विद्यालय के प्राचार्य रामदीन चोलकर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त यादव ने छात्राओं से कहा कि आप सौभाग्यशाली है कि इस विशिष्ट विद्यालय में रहकर भविष्य निर्माण का मौका मिला है। यादव ने छात्राओं को कहा कि जो अवसर आपको मिला है, उसका लाभ उठाकर मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने भविष्य को उज्जवल बनायें।

What do you think?