Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : जल गंगा संवर्धन अभियान’ में 100 वर्षो से अधिक पुराने कुएं का किया गहरीकरण

2 min read
In the 'Jal Ganga Samvardhan Abhiyan', a well more than 100 years old was deepened
Text Size:

Harda news : हरदा जिले में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत जल स्रोतों की साफ सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य लगातार किया जा रहा है। कलेक्टर आदित्य सिंह के मार्गदर्शन में ग्रामीण व शहरीय क्षेत्र मे जल स्रोतों की रिपेयरिंग, सौंदर्यीकरण और गहरीकरण के लिए ग्रामीणजन श्रमदान कर रहे हें।

जिले में नगर परिषद सिराली द्वारा वार्ड क्रमांक 15 विक्रमपुर में स्थित कुएं का गहरीकरण कार्य प्रारंभ किया गया। विक्रमपुर के बुजुर्गों ने बताया कि ये कुआ लगभग 100 वर्षों से अधिक पुराना है। कुआ गहरीकरण से आसपास के ट्यूबवेल रिचार्ज हो जाएंगे एवं कुएं से नागरिकों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध होगा। इसके पूर्व जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगर परिषद सिराली द्वारा वार्ड क्रमांक 14 में हनुमान मंदिर वार्ड से कलश यात्रा प्रारंभ की गई। यह कलश यात्रा रामपुरा के सार्वजनिक कुएं पर जल की पूजा कर सम्पन्न हुई।

हरदा जनपद के ग्राम मांगरूल में रविवार को जल गंगा संवर्धन अभियान केे तहत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक, हरदा की नवांकुर संस्था, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मेदा एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मांगरुल के कार्यकर्ताओं ने मांगरुल के स्कूल परिसर में स्थित प्राचीन बावड़ी की साफ सफाई की। इसके अलावा टिमरनी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बांसपानी में नाला गहरीकरण एवं बोल्डर चेक डेम निर्माण कार्य प्रारम्भ किया गया।

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम पंचायत कालककुण्ड व ग्राम डगांवा भट्ट में घाट सफाई कार्य किया गया। जनपद पंचायत हरदा के ग्राम डगावा शंकर में चैनल गहरीकरण का कार्य प्रारम्भ किया गया। ग्राम पंचायत नौसर व झाड़बीड़ा में पशुओं के लिये पानी की होद बनाई गई। इसी प्रकार ग्राम पंचायत खमलाय में तालाब गहरीकरण कार्य प्रारम्भ किया गया। ग्राम पंचायत मांदला में नाली सफाई कार्य किया गया। ग्राम नांदवा में पानी की होद की सफाई कर पशुओं के लिये साफ पानी भरवाया गया।

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम गुल्लास व कुहीग्वाड़ी में कलश यात्रा आयोजित की गई। ग्राम पंचायत खिडक़ीवाला में नाला सफाई कार्य व आरसीसी नाली निर्माण कार्य प्रारम्भ किया गया। इसी प्रकार ग्राम सामरधा में नाली सफाई, नाली निर्माण व सार्वजनिक कूप सुधार कार्य किया गया। इसके अलावा ग्राम पंचायत छिदगांव तमोली में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता व कलश यात्रा आयोजित की गई।

What do you think?