Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : अतिवर्षा की स्थिति में कंट्रोल रूम पूरी तरह सक्रिय रहे -रोहित सिसोनिया

2 min read
Control rooms should remain fully active in case of heavy rainfall - Rohit Sisonia
Text Size:

Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह ने अतिवर्षा के कारण बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदा की स्थिति से निपटने के लिये तीनों विकासखण्डों में बाढ़ एवं आपदा राहत संबंधी खण्ड स्तरीय समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिये है। इसी क्रम में मंगलवार को जिले के तीनों विकासखण्डों टिमरनी, खिरकिया व हरदा में एक साथ खण्ड स्तरीय समितियों की बैठक सम्पन्न हुई।

हरदा में जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिला पंचायत के सीईओ रोहित सिसोनिया ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि अतिवर्षा की स्थिति में कंट्रोल रूम पूरी तरह सक्रिय रहे ताकि सूचनाओं के आदान प्रदान में बाधा उत्पन्न न हो।

उन्होने सभी अधिकारी कर्मचारियों को अपने-अपने मुख्यालयों पर ही रहने के निर्देश दिये ताकि बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर राहत कार्यों में उनकी ड्यूटी लगाई जा सके। इसके अलावा अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने टिमरनी में तथा संयुक्त कलेक्टर सतीश राय ने खिरकिया में खण्ड स्तरीय समिति की बैठक ली और उपस्थित अधिकारियों को अतिवर्षा के कारण बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदा की स्थिति बनने पर की जाने वाली कार्यवाहियों के संबंध में निर्देश दिये।

इस दौरान अपर कलेक्टर डॉ. गौड़ा ने एसडीएम टिमरनी महेश बड़ोले के साथ ग्राम दूधकच्छ की पुलिया का निरीक्षण किया जबकि सीईओ सिसोनिया ने अजनास रैयत का दौरा कर वहां नाले पर निर्मित पुलिया का निरीक्षण किया और उपस्थित अधिकारियों को पुलिया व रपटों के दोनों ओर बेरियर लगाने तथा अतिवर्षा की स्थिति में वहां होमगार्ड के सैनिक या कोटवार तैनात करने के निर्देश दिये।

What do you think?