Skip to content
ताज़ा खबर
कलेक्टर एवं एसपी सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों की मदद के लिए तत्काल आगे आएवृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमण
10 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 10 November 2026
हरदा

Harda News : खुले में रखी खाद्य समाग्री पर लगे पूर्णत: रोक

2 min read
Complete ban on keeping food items in the open
Text Size:

Harda News : बारिश का मौसम शुरू होते ही लोगों में स्वास्थ से संबंधित समस्याए देखी जाती है। मौसम के चेन्ज होते ही बारिश में आने वाले कीड़े मकोड़ो का भी प्रकोप शुरू हो जाता है। ऐसे में बारिश के मौसम में खुले में बिक रही खाद्य समाग्री सेहत के लिए काफी नुकसान दायक हो सकती है। इसके बावजूद भी देखा जाता है कि हरदा शहर में कई ऐसी होटले एवं दुकाने है जहां पर खुले में रखकर समान बेचा जा रहा है। होटलो में अकसर देखा गया है कि पोहा, समोसे, जलेबी, गुलाब जामुन, पापड़ आदि खुले हुए ही रखे होते है। और उसमें मक्खियां लग रही होती है। साथ में सडक़ की धुल भी उडक़र इस समान पर लग रही होती है।

फिर भी दुकानदार बड़ी लापरवाही के साथ हर दिन यूहीं खुले में रखकर समान बेचते है। ऐसा समान खाने से बारिश के मौसम में बच्चों से लेकर बुजर्गाे तक स्वास्थ को लेकर काफी समस्याओं का समना करना पढ़ता है। दुकानदार चाहे तो इन खाद्य समाग्री को जाली से बने ढक्कन से ढक कर रख सकते है। या फिर उस पर पन्नी डालकर रख सकते है। लेकिन देखा जाता है कि तमाम दुकानदार इस मामले में लापरवाही ही बरतते है।

हरदा जिला प्रशासन को भी इस समस्या की तरफ ध्यान देना चाहिए। और खाद्य विभाग के द्वारा इस तरह खुले मेे बिक रही खाद्य समाग्री पर पूर्णत: रोक लगानी चाहिए। और ऐसे दुकानदारों के विरूद्ध कार्यवाही करनी चाहिए जो खुले में रखकर खाद्य समाग्री बेचकर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे है।

What do you think?