Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda news : हरदा जिले के हृदय अभियान और दंत शक्ति अभियान की कमिश्नर ने की सराहना

1 min read
Commissioner praised the Hriday Abhiyan and Dant Shakti Abhiyan of Harda district
Text Size:

Harda news : कलेक्टर आदित्य सिंह ने बैठक में कमिश्नर तिवारी को जिले में हाल ही में प्रारम्भ किये गये हृदय अभियान के बारे में बताया कि जिले के चयनित 50 ग्रामों में महिलाओं एवं 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों के शिक्षा, पोषण व स्वास्थ्य सहित समग्र विकास के लिये जिला प्रशासन इस माह से विशेष अभियान प्रारम्भ किया गया है।

इस अभियान के तहत बच्चों की शिक्षा व स्वास्थ्य तथा महिलाओं के स्वास्थ्य व स्वरोजगार सहित उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाएगा तथा शिशु एवं मातृ मृत्यु दर को कम करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होने बताया कि गर्भावस्था की शुरूआत में ही महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर हाई रिस्क महिलाओं को चिन्हित कर उनके उपचार व टीकाकरण की विशेष व्यवस्था की जाएगी तथा शासकीय अस्पताल में ही उनके प्रसव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

कलेक्टरआदित्य सिंह ने बताया कि बच्चों में टूथ ब्रशिंग की आदत विकसित कर दंत सुरक्षा के लिये दंत शक्ति अभियान प्रारम्भ किया गया है। भारत सरकार ने यह कार्यक्रम पायलट प्रोजेक्ट के रूप में हरदा जिले में प्रारम्भ किया है। इन दोनों अभियान के लिये कमिश्नर तिवारी ने जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।

What do you think?