Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 27°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : कलेक्टर सिंह ने सोयाबीन उपार्जन कार्य का लिया जायजा

1 min read
Collector Singh started soybean procurement work
Text Size:

Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह ने  ग्राम सक्तापुर, सिराली व सुल्तानपुर के वेयरहाउसों का आकस्मिक निरीक्षण कर सोयाबीन उपार्जन कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने उपस्थित किसानों से उपार्जन के दौरान आ रही समस्याओं के बारे में पूछताछ की। ग्राम सक्तापुर के वेयरहाउस में किसान मनोज पटेल ने बताया कि वह सोनतलाई निवासी है और आज सुबह ही आया था, उसकी सोयाबीन की तुलाई हो चुकी है। कलेक्टर  सिंह ने इस दौरान तौल कांटे, वारदाने की उपलब्धता, वारदाने की सिलाई व्यवस्था, नमी मापक यंत्र की उपलब्धता के संबंध में कृषि व सहकारिता विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम अशोक डेहरिया, जनपद पंचायत खिरकिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रवीण इवने तथा तहसीलदार खिरकिया राजेंद्र पवार व तहसीलदार सिराली आर.के. झरबड़े सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

What do you think?