Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : वर्षा से पूर्व पौधरोपण अभियान के लिये तैयारियां करें – कलेक्टर सिंह

1 min read
Make preparations for plantation campaign before rains - Collector Singh
Text Size:

Harda news : कलेक्टर आदित्य सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वर्षा प्रारम्भ होने से पूर्व अपने-अपने कार्यालय परिसरों तथा शासकीय भूमि पर पौधरोपण के लिये आवश्यक तैयारियां करें। उन्होने जिला पंचायत के सभाकक्ष में उपस्थित अधिकारियों को जिले के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों, स्वास्थ्य केन्द्रों व ग्राम पंचायतों व शहरी क्षेत्र में पौधरोपण के लिये निर्देश दिये।

कलेक्टर सिंह ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शुरू किये गये कार्यो को वर्षा शुरू होने से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश भी दिये। बैठक में वन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी ने बताया कि वन विभाग द्वारा 6 लाख से अधिक पौधे जिले में लगाये जाने की तैयारी की जा रही है।

कलेक्टर सिंह ने जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक को स्व सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में पौधरोपण कराने के निर्देश भी दिये। उन्होने कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को भी अपनी-अपनी भूमि पर बड़ी संख्या में पौध रोपण के निर्देश दिये।

What do you think?