Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda News : कलेक्टर सिंह ने ‘‘जल जीवन मिशन’’ की प्रगति की समीक्षा की

1 min read
Collector Singh launched “Water Life Mission”
Text Size:

Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन सभी पेयजल योजनाओं का कार्य शीघ्रता से पूर्ण करें, और प्रयास करें कि 15 जनवरी तक सभी योजनाएं पूर्ण होकर संबंधित पंचायत को हस्तांतरित हो जाए। बैठक में जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती सविता झानियां और कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पवनसुत गुप्ता भी मौजूद थे। बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भी वर्चुअली शामिल हुए।

कलेक्टर सिंह ने बैठक में कार्यपालन यंत्री गुप्ता को निर्देश दिए कि वे जनपद पंचायतों के सीईओ के साथ समन्वय बनाकर योजनाओं को पूर्ण कर हस्तांतरित करने की कार्यवाही में गति लाएं। बैठक में कलेक्टर  सिंह ने एक-एक निर्माण एजेंसी ठेकेदार से विस्तार से चर्चा कर अब तक किए गए कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और इस माह के अंत तक पेयजल योजना पूर्ण करने के लिए कहा। उन्होने कार्यपालन यंत्री  गुप्ता को निर्देश दिए कि विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारियों से भी समन्वय बनाकर कार्य करें ताकि विद्युत कनेक्शन के कारण कोई भी योजना अधूरी न रहे।

What do you think?