Skip to content
ताज़ा खबर
कलेक्टर एवं एसपी सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों की मदद के लिए तत्काल आगे आएवृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमण
9 Nov 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda News : कलेक्टर सिंह ने नाबार्ड द्वारा तैयार पोटेंशियल लिंक्ड क्रेडिट प्लान का किया विमोचन

1 min read
Collector Singh said that the amount prepared by NABARD
Text Size:

Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह ने कलेक्ट्रेट में नाबार्ड द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए तैयार की गई पोटेंशियल लिंक्ड क्रेडिट प्लान का विमोचन किया। इस अवसर पर नाबार्ड जिला प्रबन्धक राहुल कुशवाहा, एलडीएम हरदा मनोज पवार उपस्थित थे। जिला प्रबन्धक कुशवाहा ने बताया कि हरदा जिले के लिए 3433.57 करोड़ की ऋण योजना बनाई गई। इसके आधार पर जिले की वार्षिक साख योजना बनाई जाएगी।

ये ऋण आंकलन भारत सरकार एवं मप्र सरकार की प्राथमिकताओं व नीतियों में बदलाव से उत्पन्न संभावनाएं, आधारभूत व सहायक सुविधाओं में सुधार, स्केल ऑफ फाइनेंस, यूनिट कॉस्ट, सब्सिडी योजनाओं इत्यादि संभावित उपलब्धि, गत वर्षों में बैंकों की उपलब्धियों, पिछले आधार स्तरीय ऋण प्रवाह को ध्यान रख कर किया है।

उन्होने बताया कि कृषि क्षेत्र के लिए 2669.13 करोड़, एमएसएमई क्षेत्र के लिए 562.05 करोड़ तथा अन्य प्राथमिकता क्षेत्र के लिए 202.38 करोड़ का आंकलन किया गया है। कृषि मियादी ऋण 576.75 करोड़ का आंकलन किया है, जो कुल कृषि ऋण का करीब 21 प्रतिशत है।

What do you think?