Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda News : स्कूल निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिंह ने कक्षा बारहवीं के छात्रों से किया संवाद

2 min read
Collector Singh interacted with Class XII students
Text Size:

Harda News : पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारूवा की शाला प्रबन्धन समिति की बैठक कलेक्टर आदित्य सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होने विद्यालय की समस्याओं और उपलब्धियों की जानकारी प्राचार्य पी.जी. कंटाले से ली। इस दौरान एसडीएम खिरकिया संजीव नागू के अलावा मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे। प्राचार्य ने बताया कि गत शिक्षा सत्र में नवोदय स्कूल के कक्षा 12 वीं के तीन विद्यार्थी आईआईटी में तथा 3 विद्यार्थी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ‘‘एम्स’’ में अध्ययन के लिये चयनित हुए हैं। साथ ही कला संकाय के विद्यार्थी दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्ययन हेतु चयनित हुए है।

कलेक्टर सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह को निर्देश दिये कि नवोदय स्कूल के विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिये इस रविवार को स्कूल परिसर में ही स्वास्थ्य शिविर आयोजित करें। उन्होने एसडीएम व तहसीलदार को निर्देश दिये कि समय-समय पर जवाहर नवोदय स्कूल का दौरा कर यहां की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में सहयोग करें। प्राचार्य कंटाले ने बताया कि कक्षा छटवी में प्रवेश की प्रक्रिया अभी जारी है। विद्यालय परिसर में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 54 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है। इस वर्ष कम्प्यूटर क्लासेस विद्यालय में शुरू की गई है।

कलेक्टर सिंह ने विद्यार्थियों से किया संवाद

स्कूल निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिंह ने कक्षा बारहवीं के विज्ञान संकाय और कला संकाय की कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। उन्होने विद्यार्थियों से स्कूल परिसर में आने वाली समस्याओं और पढ़ाई के स्तर के संबंध में पूछताछ की। उन्होने विद्यार्थियों को प्रेरणा दी कि इस वर्ष अच्छी मेहनत कर अपने मनवांछित कोर्स में प्रवेश के लिये तैयारी कर लें ताकि उनका भविष्य उज्जवल हो सके। विद्यार्थियों ने भी कलेक्टर सिंह से संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में प्रश्न किये।

What do you think?