Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 28°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : कलेक्टर सिंह ने उर्वरक वितरण केंद्र का किया निरीक्षण

1 min read
Collector Singh inaugurated the fertilizer distribution center
Text Size:

Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह ने सुबह कृषि उपज मंडी हरदा स्थित एमपी एग्रो के उर्वरक वितरण केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उर्वरक खरीदने के लिए आए किसानों के लिए पेयजल व्यवस्था, छांव की व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, ओआरएस पैकेट एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

कलेक्टर सिंह ने उर्वरक वितरण केंद्र पर एंबुलेंस की व्यवस्था के संबंध में भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने नगर निरीक्षक पुलिस को उर्वरक वितरण केंद्र पर पुलिस बल बढ़ाने के लिए भी कहा। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर सतीश राय, एसडीम हरदा कुमार शानू देवडिया, उपसंचालक कृषि संजय यादव और सहायक पंजीयक सहकारिता वासुदेव भदोरिया के अलावा मार्कफेड व एमपी एग्रो के अधिकारी भी मौजूद थे।

कलेक्टर सिंह ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि उर्वरक वितरण केंद्र पर की गई बेरीकेटिंग व्यवस्था अनुसार लाइन लगवा कर किसानों को व्यवस्थित तरीके से खाद वितरण करवाया जाए।

What do you think?