Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News: कलेक्टर सिंह ने दिए निर्देश चयनित 50 ग्रामों के सर्वे में पाई गई कमियों को दूर करें

2 min read
Collector Singh gave instructions to the selected 50 villages
Text Size:

Harda News: महिलाओं एवं 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों के शिक्षा, पोषण व स्वास्थ्य सहित समग्र विकास के लिये जिला प्रशासन इस माह से विशेष अभियान प्रारम्भ करने जा रहा है। इस अभियान के तहत बच्चों की शिक्षा व स्वास्थ्य तथा महिलाओं के स्वास्थ्य व स्वरोजगार सहित उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाएगा तथा शिशु एवं मातृ मृत्यु दर को कम करने का प्रयास किया जाएगा। इस अभियान के लिये जिले के चयनित 50 ग्रामों में महिला बाल विकास, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के मैदानी अमले द्वारा संयुक्त सर्वे कर हितग्राहियों का चिन्हांकन किया जा रहा है।

कलेक्टर आदित्य सिंह ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय टिमरनी में अभियान के तहत सर्वे कार्य की समीक्षा की। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व महेश बड़ोले, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग संजय त्रिपाठी, सीएमएचओ डॉ. एच.पी. सिंह, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बलवन्त पटेल सहित खण्ड स्तरीय अधिकारी व ग्रामों में सर्वे करने वाले कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर सिंह ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि सर्वे के पश्चात तैयार रिपोर्ट का विश्लेषण करें तथा सर्वे के दौरान क्षेत्र में जो कमियां पाई गई है, उन्हें दूर करने के लिये संयुक्त रूप से प्रयास करें।

बैठक में कलेक्टर सिंह ने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी विजय सिंह भिलाला को कार्य में लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि अभियान के तहत टिमरनी तहसील के 23 ग्रामों का चिन्हांकन किया गया है। इन ग्रामों में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य, महिला बाल विकास व ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा घर-घर जाकर सर्वे कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी ग्रामों में आधार कार्ड बनाने का कार्य भी शतप्रतिशत पूर्ण किया जाए।

What do you think?