Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : कलेक्टर सिंह ने मरीजो की सुविधा के लिए अस्पताल के बाहर टीन शेड लगवाने के दिए निर्देश

1 min read
Collector Singh made arrangements for the convenience of patients
Text Size:

Harda news : कलेक्टर आदित्य सिंह की अध्यक्षता में जिला चिकित्सालय हरदा में रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर सिंह ने मरीजो की सुविधा के लिए अस्पताल के बाहर टीन शेड लगवाने के निर्देश दिए ताकि मरीजों को गर्मी और बरसात में असुविधा ना हो। बैठक में कलेक्टर सिंह ने रोगी कल्याण समिति द्वारा किए गए खर्चों का सत्यापन ट्रेजरी ऑफिसर से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि रोगी कल्याण समिति के खाते में जमा राशि का शासन के प्रावधानों और नियम अनुसार ही प्रयोग किया जाए।

उन्होंने कहा कि समाजसेवी संगठनों, बैंकों और दानदाताओं से जिला चिकित्सालय हरदा में आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए वाटर कूलर एवं अन्य संसाधन प्राप्त किए जाएं। कलेक्टर सिंह ने रोगी कल्याण समिति की राशि से कराई जाने वाले सभी निर्माण कार्य और विकास कार्य विधिवत निविदा आमंत्रित कर करवाने के निर्देश दिए।

What do you think?