Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : बैरागड़ विस्फोट दुर्घटना प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद करें – कलेक्टर

2 min read
Provide all possible help to the families affected by the Bairagarh explosion accident - Collector
Text Size:

Harda news : कलेक्टर आदित्य सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित टास्क फोर्स की बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि फरवरी माह में बैरागड़ में हुई विस्फोट दुर्घटना के प्रभावित परिवारों को शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत पात्रता अनुसार आवश्यक मदद करें। उन्होने जिला शिक्षा अधिकारी को प्रभावित परिवारों के बच्चों की शिक्षा दीक्षा, गणवेश व नि:शुल्क पुस्तकों की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होने जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण और महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र को निर्देश दिये कि इन परिवारों के सदस्यों को विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं में पात्रता अनुसार आर्थिक मदद दिलायें ताकि ये परिवार आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो सके। बैठक में अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौडा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुमार शानु देवडिय़ा सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर सिंह ने महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि इन प्रभावित परिवारों के बच्चों के टीकाकरण तथा गर्भवती महिलाओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संस्थागत प्रसव व टीकाकरण की व्यवस्था की जाए। बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार ने बताया कि आईटीआई स्थित आश्रय स्थल में अभी भी 17 परिवार रह रहे है। उनके भोजन, पेयजल व परिसर की साफ-सफाई का कार्य नगर पालिका द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है। कलेक्टर सिंह ने निर्देश दिये कि आपूर्ति अधिकारी यह देखें कि इन परिवारों को उज्जवला योजना के तहत नि:शुल्क गैस कनेक्शन व नि:शुल्क खाद्यान्न की सुविधा मिल रही है कि नहीं, जिन्हें नहीं मिल रही है, उन्हें सुविधा दिलायें।

What do you think?