Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 27°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई के लिये रंगीन चित्रों के माध्यम से करें शिक्षित – कलेक्टर

2 min read
Colorful pictures for kids to study while playing
Text Size:

Harda News : कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में े कलेक्टर आदित्य सिंह ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिले में संचालित पीएम स्कूलों का नियमित निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग करें और इन स्कूलों में विद्यार्थियों के लिये सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएं। कलेक्टर सिंह ने सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिये कि हर सप्ताह पीएम स्कूल का निरीक्षण किया जाए और निरीक्षण पंजी में टीप दर्ज करें।

कलेक्टर सिंह ने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिये कि बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई के लिये रंगीन चित्रों के माध्यम से शिक्षित करें। उन्होने कहा कि प्री-प्रायमरी ‘‘अरूण कक्षा’’ के सभी विद्यार्थियों की समग्र आईडी अगले एक सप्ताह में बनवायें।

विभागीय योजनाओं की सही जानकारी न देने पर तीनों विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश कलेक्टर सिंह ने बैठक में दिये। जिला शिक्षा अधिकारी ने बैठक में बताया कि जिले में कुल 6 पीएम विद्यालय स्वीकृत है जोकि सिराली, कायदा, चौकड़ी, खिरकिया, टेमागांव व हंडिया में संचालित हैं। इन स्कूलों में कुल 1847 विद्यार्थी पंजीबद्ध है। इनमें से हंडिया, चौकड़ी व टेमागांव के स्कूल के लिये 16.30-16.30 लाख रूपये लागत के अतिरिक्त कक्ष स्वीकृत हो गये है। निर्माण कार्य के लिये टेण्डर प्रक्रिया जारी है।

What do you think?